प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

स्कूटी व बाइक में आमने-सामने टक्कर महिला की मौके पर हुई मौत….एक महिला घायल..बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्रांतर्गत का मामला

बालोद/ देवरीबंगला – देवरी पुलिस थाना  के आगे धर्म कांटा के सामने स्कूटी व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौत मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी में बैठी एक अन्य महिला को राजनांदगांव रेफर किया गया है। बाइक चालक युवक का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना दोपहर 1:00 की है। स्थानीय निवासी पार्वती पति सूरज कुमार उईके उम्र 32 वर्ष सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर में पूजा करने के पश्चात अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 24 N 8137 से देवरीबंगला लौट रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक पिनकापार के रामलाल पिता महालु कुमार 39 वर्ष ने स्कूटी को टक्कर मार दी। उसे भी हाथ व पैर में चोट लगी है। जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। स्कूटी में मृतक महिला के साथ ग्राम झिटिया की युवती सीमा यादव भी थी सीमा का हाथ फैक्चर हो गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतका के सिर व सीने मे गंभीर चोट लगी है। मृतका का पति स्थानीय वेयरहाउस में चौकीदार के पद पर पदस्थ है। वह ग्राम धोबानी (ब) का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!