प्रदेश रूचि

महिला ने मदद के लिए पड़ोसी के नंबर पर एक बार किया कॉल…लेकिन उसके बाद महिला के नंबर पर आने लगे अश्लील व आपत्तिजनक मैसेज..बालोद थाने में दर्ज हुआ मामला

 

बालोद।बालोद शहर की एक महिला को अपने ही मोहल्ले के युवक से मदद मांगना महंगा पड़ गया अब महिला युवक के हरकत से परेशान होकर बालोद थाने में शिकायत दर्ज की है ।पूरे मामले में पीड़िता ने एक युवक के खिलाफ बालोद थाने में लिखित शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 ख के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने लिखित शिकायत के माध्यम से पुलिस को बताया कि मोहल्ले के जितेन्द्र साहू जो की मेरे (पीड़िता)के घर के 4 घर बाद रहता है । पीड़िता को किसी तरह की समस्या आने के कारण बच्चों नंबर लेकर बात की थी और आरोपी युवक जितेन्द्र के बेटे लक्की साहू अटल आवास के नाम से सेव करके रखी थी । लेकिन एक माह पहले युवक के मोबाईल नंबर 99*****023 से कुछ गंदे मैसेज आया था और कुछ देर में डिलीट भी कर दिया तो पीड़िता ने ध्यान नही दी लेकिन 23 फरवरी को फिर से मेसेज किया की तुम मुझसे बात नही करती, क्यों मिलना नही चाहती, मै किसी को नही बताऊंगा ..तथा युवक द्वारा अश्लील व आपत्तिजनक तस्वीरे महिला की मोबाइल पर भेजता रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह जितेन्द्र साहू से कभी बातचीत नही की और न ही उनके घर कभी आती जाती हूं । मोबाईल में गंदा मैसेज आने के बाद से ज्यादा मानसिक रूप से परेशान हूं। वही मामले पर महिला ने बालोद थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की है तथा बालोद कोतवाली पुलिस महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीस में जुट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!