
बस स्टैंड पर सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम
आपको बतादे जिले का सबसे बड़ा बस स्टैंड होने के कारण बस स्टैंड पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। इनमें ज्यादातर कॉलेज एवं स्कूल की छात्राओं सहित ग्रामीण अंचलों से आने वाली महिलाएं शामिल है। शाम तक बस स्टैंड पर ग्रामीण यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। वही कई बार बस स्टैंड के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी देखने को मिलता जिस लिहाज से पुलिस सहायता केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है
बालोद के नवपदस्थ पुलिस कप्तान एस आर भगत और पत्रकारों के बीच शहर समेत पुलिस और प्रेस गतिविधियों को लेकर चर्चा भी हुई। पत्रकारों ने बातचीत के दौरान एसपी भगत को आश्वसत किया कि पत्रकार हर पल पुलिस प्रशासन को सहयोग करेगा। वहीं नए पुलिस कप्तान ने आश्वस्त किया कि हमारा हमेशा प्रयास रहेगा कि पुलिस और पत्रकार एक साथ चलते हुए शहर में अमन शांति को बनाए रखने का प्रयास करेंगे।




















