प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*छग सरकार ने सभी जिलों में नियुक्त किए प्रभारी मंत्री…किसे मिला कहां का जिम्मा पढ़े ये खबर*

 

रायपुर, राज्य शासन द्वारा जिला योजना समिति के अध्यक्षता करने तथा जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेशानुसार उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मंत्री  दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, मंत्री  लखन लाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंत्री  ओ. पी. चौधरी को सरगुजा, जांजगीर-चांपा और जशपुर, मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज और सक्ती, मंत्री  टंकराम वर्मा को धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!