प्रदेश रूचि

*लोस चुनाव से पहले भाजपा ने बालोद सहित प्रदेश में 4 जिलाध्यक्ष बदले…पवन साहू बने बालोद के नए जिलाध्यक्ष…नए जिलाध्यक्ष के सामने रहेगी ये चुनौती*

बालोद। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने चार जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमे प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण देव ने बुधवार को कोहंगाटोला निवासी पवन साहू को बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे बालोद जिले के भाजपाईयो में हर्ष का माहौल है। भाजपाईयो ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।बता दे की पवन साहू वर्तमान में प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है। लबे समय से भाजपा जिला अध्यक्ष के बदलने के कयास लगाए जा रहे थे।लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई।

जिला अध्यक्ष के सामने होगी बड़ी चुनौती

बालोद जिले में लगातार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार हो रही है। भाजपा जिले में कई गूटो में बटी हुई जिसका फायदा काग्रेस उठा रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन बालोद जिले की तीनो विधानसभा में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं ठीक 3 महिने बाद लोकसभा चुनाव होने वाली है। वही दूसरी ओर आगामी नगरीय और त्रिस्तरीय चुनाव भाजपा की अग्नि परीक्षा से कम नहीं है, भाजपा वर्तमान में सत्ता में आसीन है । अक्टूबर नवंबर में नगरीय निकाय का चुनाव होगा। ऐसे में नए जिलाध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनोती कार्यकर्ताओं को एक जुट रखना।इसके साथ ही नेताओ के साथ तालमेल बिठाकर और कार्यकर्ताओं को लेकर सबसे बड़ी चुनोती साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!