प्रदेश रूचि

ब्रेकिंग ..बालोद के जगतरा के पास यात्री बस में लगी आग…बस जलकर हुआ खाक..बस चालक और पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टला

ब्रेकिंग बालोद…बालोद जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है एनएच 30 स्थित टोल प्लाजा के पास यात्री बस में लगी आग..मिली जानकारी अनुसार अम्बे ट्रेवल्स की बस नारायणपुर से रायपुर जा रही थी वही कांकेर जिले के चारामा से यात्री लेकर रायपुर की ओर निकली थी इसी दरमियान बालोद जिले पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतरा टोल प्लाजा के आगे बस के ब्रेक शू चिपकने व घर्षण के चलते पहिए में आग लग गई और बस चालक ने सुझबुझ का परिचय देते हुए बस को किनारे खड़े कर सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरवाया और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दिए लेकिन फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी होने के चलते आग ने पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया वही पुरूर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर के लिए उस रूट पर आवागमन को बंद कराया गया। वही पुरूर पुलिस की टीम स्थिती को नियंत्रण करने लगातार जुटी हुई है

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!