प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा रहे बालोद दौरे पर… न्यायालय परिसर का किए अवलोकन…जिला अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में हुए शामिल


बालोद,छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज अपने एक दिवसीय शासकीय प्रवास पर जिला न्यायालय बालोद पहुंचे। इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार कम पीपीएस न्यायमूर्ती एम.बी.एल.एन. सुब्रह्मण्यम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश  प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव सहित, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशों एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  सिन्हा ने जिला न्यायालय परिसर के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया।

न्यायमूर्ति सिन्हा जिला न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनहित में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

इस दौरान उन्होंने सभागार में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बातचीत भी की और उपस्थित अधिवक्ताओं से कुशलक्षेम भी पूछा। न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा ने जिला न्यायाधीश कक्ष में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ आवश्यक चर्चा भी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!