Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार लेगी शपथ…..प्रधानमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे से शाम 5.25 तक रहेंगे राजधानी रायपुर में*

रायपुर, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री  मोदी अपरान्ह 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

 मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री  मोदी यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री  मोदी कार्यक्रम के बाद साइंस कॉलेज मैदान से शाम 4.50 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 4.55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 5.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!