प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

आज से शुरू हुआ धान खरीदी…सुबह से ही खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे किसान ….खरीदी के पहले दिन जिले में  46 हजार 352 क्विंटल धान खरीदी का है लक्ष्य

बालोद (पोषण साहू/ नरेश श्रीवास्तव) जिले के धान खरीदी केंद्रों में बुधवार से धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी केंद्रों में सुबह से किसानो के पहुंचने का सिलसिला भी जारी हो गई है। जिले के 122 समितियों के 143 खरीदी केंद्रों में से 137 केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार 6 केंद्रों में सोमवार को धान खरीदी प्रारंभ नहीं हो पाई। पहले दिन के लिए किसानो को 1382 टोकन जारी हो गया है। वहीं खरीदी के शुरू दिन सोमवार को जिले के धान खरीदी केंद्रों में 46 हजार 352 क्विंटल धान की खरीदी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सुबह 6.30 बजे से ही केंद्रों में पहुंची धान

सेवा सहकारी समिति हल्दी के उपार्जन केन्द्र पसौद में सुबह 6.30 बजे से ही किसान धान लेकर पहुंच गए। पसौद के तेजू राम साहू, माखन ठाकुर, सलोनी के बुधंतीन बाई और भेंगारी के युवराज साहू, दुष्यंत साहू ट्रेक्टर की साधन से हरूना किस्म के धान लाए। समिति के कर्मचारियों ने 8.30 बजे से ही धान की ग्रेडिंग शुरू कर दिया। यहां शुरू दिन मात्र 5 टोकन ही जारी किया गया है।

पतला धान 2203, मोटा धान 2183 व मक्का की कीमत 2090

सरकार ने इस साल धान के समर्थन मूल्य की कीमत पहले ही तय कर चुका है। जिसमें पतला धान 2203, मोटा धान 2183 व मक्का की कीमत 2090 रुपए शामिल हैं। सभी खरीदी केंद्रों में धान के रेट की सूची चशपा कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!