प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण,प्रथम रेण्डमाइजेशन के दौरान प्रत्येक विधानसभाओं को आबंटित किए गए ईव्हीएम का किया मिलान

 

बालोद-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने आज पाकुरभाट स्थित लाईवलीहुड काॅलेज में पहुँचकर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु वहाँ बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम कक्ष में पहुँचकर प्रथम रेण्डमाइजेशन के दौरान जिले के प्रत्येक विधानसभा के लिए आबंटित किए गए ईव्हीएम का मिलान किया। शर्मा ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रथम रेण्डमाइजेशन के दौरान जारी किए गए सूची के अनुसार आबंटित किए गए कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट का बारी-बारी से मिलान किया। निरीक्षण के दौरान सभी ईव्हीएम समूचित एवं यथा स्थान में पाया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!