प्रदेश रूचि

*विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में इन नेताओ की हुई घर वापसी*

‌ बालोद-भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के चार मंडलों से निष्कासित हुए 17 कार्यकर्ताओं का निष्कासन भाजपा प्रदेश द्वारा समाप्त किया गया है भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सभी 17 कार्यकर्ताओं का निष्कासन बहाली आदेश जारी किया है जिसके अनुसार बालोद शहर मंडल से यूसूफ खान ,असीम दीवान, राजेश सोनी, अर्जुंदा मंडल से लीलेश्वर ठाकुर, चंद्रिका देवांगन, योगेश देवांगन, किर्ति उइके, शत्रुघन यादव ,नेमिन यादव, संतोषी यादव, पोषण यादव ,डौंडी लोहार मंडल से प्रेमचंद भंसाली दल्ली राजहरामंडल मंडल से संतोष देवांगन, टी ज्योति, कुमारी रावटे, रमणी बाध, दीपिका सपहा का पार्टी में पुनः बहाली हुई यह जानकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!