Skip to main content

प्रदेश रूचि

बलेनो कार से कर रहा था गांजे की तस्करी…..पुलिस ने ऐसे पकड़ा दो आरोपियों को

 

बालोद-बालोद जिले के पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर पुलिस की टीम ने रविवार को कांकेर से रायपुर की ओर जा रही एक नीले रंग की मारूति सुजुकी बलेनो कार से 21 किलो 640 ग्राम गांजा का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं

।थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ने बताया की रविवार को मुखबीर के जरिये एक नीले रंग की मारुती सुजकी बलेनो कार क्रमांक सीजी 04 एन एल 9546 दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर कोण्डागांव की ओर से केशकाल, कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर जा रहे है की सूचना पर ग्राम पुरूर रानी दुर्गावती चौक तिराहा एन एच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी.

कुछ समय बाद मुखबीर के बतायेनुसार एक नीले रंग की मारूति सुजुकी बलेनो कार कमांक CG-04- NL 9546 आया जिसे इसारा कर रूकवाया गया जिसे नाम पता पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगा तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन चला रहा व्यक्ति अपना नाम बाबू सरकार पिता हरिलाल सरकार जाति नमोशूद उम्र 48 वर्ष निवासी माना कैम्प वार्ड नम्बर 15 थाना माना जिला रायपुर (छ0ग0) तथा वाहन में बैठा व्यक्ति अपना नाम गोपाल मण्डल पिता सुकुमार मण्डल उम्र 28 साल जाति नमोजूद निवासी माना कैम्प वार्ड नम्बर 15वाना माना जिला रायपुर (छ०ग०) का रहने वाला बताये जिनके वाहन कार की तलाशी लेने पर CG-04- NL-9546 की तलाशी लेने पर 12 पैकेट खाकी रंग के टैप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 21,640 किलोग्राम कीमती 2.16,400 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपीयों के विरुध्द धारा 20 (ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, कुलदीप नागवंशी, रूपेश चौरे सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू आरक्षक मिथलेश यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!