प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

दंतेल हाथी पहुंचा जगतरा परिक्षेत्र में लोगो में दहशत….वन विभाग ने इन गांवों में किया अलर्ट जारी


बालोद-जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र के जगतरा परिसर में आज सुबह साढ़े 7 बजे एक दतेल हाथी देखा गया हैं। शनिवार की सुबह साढ़े 7 बजे जगतरा में दतेल हाथी देखा गया है। वन विभाग के अनुसार जगतरा के वन परिसर की ओर बढ़ गया हैं। हाथी की चिंघाड़ को सुनकर ग्रामीण अलर्ट हो जाते हैं। क्योंकि गांव में कच्चे मकान अधिक हैं। जिसने मकान को किसी भी प्रकार का हानि नही पहुचाया हैं। दतेल हाथी से ग्रामीण डरे व सहमे है। वन विभाग के कक्ष क्रमांक 09,12RF जगतरामें इसकी मौजूदगी है। जिसे देखते हुए अलर्ट ग्राम में जगतरा, सोहतरा, बिच्छीबाहरा, खैरडिगी,धानापुरी, ओडेनाडीह, चूल्हापथरा, नगबेल, रूपुटोला ,हितेकसा, गोटाटोला, कंकालीन, करियाटोला, नगझर , मंगचुवा, कोसमी, नाहंदा, गुरूर से बड़भूम मार्ग को रखा गया हैं।

वन विभाग की टीम लगातार कर रही गश्त

वन विभाग के एसडीओ डिम्पी बैस ने बताया कि हाथियों का दल जगतरा के जंगल में देखा गया। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। वन विभाग की टीम लगातार गांव में गश्त कर रही है। कोई भी जंगल न जावे, सतर्क रहे सुरक्षित रहे, एक दूसरे को सतर्क करें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन अमला को सूचित करें। हाथी विचरण क्षेत्र में रात में सफर नही करने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!