प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

दबंगई करने वाले युवक को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार..चाकू दिखाकर करता था परेशान

बालोद-बालोद में दबंगई करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये युवक संजय नगर के दशेला तलाब स्थित शुलभ शौचालय के रास्ते में आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमकाकर परेशान कर रहा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम लक्षमी कांत ठाकुर (23) बताया गया है। पूरी कार्रवाई बालोद थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने आरोपी से एक चाकू भी बरामद किया है। थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि आज थाना बालोद के बनाये गये टीम के द्वारा के जरिये मुखबिर सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार नुमा चाकू लिये दसेला तलाब संजय नगर शुलभ शौचालय बालोद में आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। जहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गया है। सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने से अपना नाम लक्ष्मीकांत ठाकुर पिता स्व. विजय कुमार ठाकुर उम्र 23 साल साकिन वार्ड क्र 04 टिकरापारा बालोद थाना व जिला बालोद के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू को समक्ष गवाहन के बरामद कर जप्त किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना बालोद में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!