Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

*मुख्यमंत्री ने नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी का किया वर्चुअल शुभारंभ.. जिले में अब अनुविभागीय कार्यालय राजस्व की संख्या बढ़कर हो जायेगी पांच*

*नवीन अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय राजस्व बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त*

बालोद- बालोद जिले में पांचवा नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी आज से अस्तित्व में आ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में प्रशासनिक कसावट लाने एवं क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में


वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी का शुभारंभ किया।
नए अनुविभाग बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है। बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा लोकहित हेतु लिए गए इस निर्णय से राजस्व मामलों के निपटान में तेजी आएगी और प्रशासनिक कसावट बढ़ेगी। इससे क्षेत्र के लोगो को राजस्व संबंधी कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में भी आसानी होगी। गठित नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी में कुल ग्रामों की संख्या 118 है। भौगोलिक क्षेत्रफल कुल 81 हजार 428 हेक्टयर है। तहसील की संख्या 01 तथा राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 01 है, कुल पटवारी हल्का नम्बर 31 है, ग्राम पंचायत की संख्या 62 है।

*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ रूपए का किया ऑनलाईन भुगतान..राजीव युवा मितान क्लबों को राशि तथा ग्राम पंचायतों को मिली परब सम्मान निधि की राशि*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!