प्रदेश रूचि

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का पुरूर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी व युवा काग्रेस ने किया जोशीला स्वागत

बालोद-प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का युवा काग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा ग्राम पुरूर के बस स्टैंड पर गांजे बाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया ।इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा के नेतृत्व में लगभग 200 यूवाओ, महिलाओं द्वारा प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष् का स्वागत किया गया। युवा काग्रेस ने विधायक सगीता भैयाराम सिन्हा के पक्ष में नारे लगाए गए।वही युवक काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बालोद मांगे दिल से सगीता सिन्हा फिर से के गगन भेदी नारे लगाए, श्री बैज ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुझ पर विश्वास कर प्रदेश की यह बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है हमारे पास समय बहुत कम है कुछ माह के बाद प्रदेश में विधान सभा का चुनाव होना है हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में पिछले बार से भी अधिक सीटें 75 प्लस लाना है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की आवश्यकता है।श्री बैज ने मंच पर उपस्थित विधायक संगीता सिन्हा एवं बालोद जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर से कहा कि प्रत्येक बूथ का गठन शीघ्र ही किया जाकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद लोकसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत के साथ केन्द्र में भी कांग्रेस की सरकार एवं राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जिला पंचायत सभापति मीना साहू, ललिता साहू, केदार देवांगन, सत्येन्द्र साहू, कृष्णा दुबे, संजय चंद्राकर, पुष्पेंद्र तिवारी, रतीराम कोसमा बालोद विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप साहु साजन पटेल,शानू पाल,देवेंद्र साहू सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!