Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

*129 नग साल तथा मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान जप्त:- वन विभाग की लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी…*

*साल तथा मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान जप्त**वन विभाग की लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी*

रायपुर, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को जप्त किया गया है।

वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल  प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा की गई कार्रवाई में ग्राम खम्हरिया के सौखी लाल एवं प्रमोद की बाड़ी से 129 नग मिश्रित प्रजाति के चिरान तथा एक आरा मशीन पाया गया, जिसके वैध दस्तावेज संग्रहणकर्ता के पास नहीं थे। उड़नदस्ता टीम ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!