
लोकसभा सचिव दीपक आरदे ने कहा कि यूपी निकाय चुनाव में बिजनौर स्योहारा नगर पालिका परिषद में आप के युवा नेता फ़ैसल वारसी, अलीगंढ़ की खैर नगर पालिका परिषद में संजय शर्मा, रामपुर नगर पालिका परिषद से आप प्रत्याशी सना मामून ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कौशांबी के नगर पंचायत सराय अकिल चेयरमैन पद पर “आप” के अनूप सिंह पटेल, मुरादाबाद पाकबड़ा नगर पंचायत में मोहम्मद याकूब, अमरोहा के जोया नगर पंचायत से हाजी जुबैर अहमद ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही इस निकाय चुनाव में दर्जनभर से अधिक पार्षदों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी को धमाकेदार जीत मिली है। केजरीवाल मॉडल और संजय सिंह की कुशल सांगठनिक क्षमता की वजह से ‘आप’ का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश के बाद यूपी में मिली कामयाबी जनता के बीच ‘आप’ की स्वीकार्यता प्रदर्शित करती है।आप’ कोषा अध्यक्ष बालक सिंह साहू ने कहा कि उपचुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ छत्तीसगढ़ के लाल आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक जालंधर में लगातार मौजूद रहे। चुनाव को लेकर हर स्तर पर रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई। जिसका परिणाम है कि जालंधर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। एक बार फिर लोगों ने ‘आप’ पर विश्वास जताया है। इससे यह साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। पंजाब की जीत से यह साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल, संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक और सीएम भगवंत मान साहब की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी जीत छत्तीसगढ़ की जनता की होगी। अब छत्तीसगढ़ की बारी है। यहां भी जनता का लगातार अपार समर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चोवेंद्र साहू जिला अध्यक्ष बालक सिंह साहू कोषाध्यक्ष महेन्द्र साहू मधुसूदन साहू पूर्व जिला अध्यक्ष लोचन सिन्हा लघु वनोपज समिति अध्यक्ष डॉ गुमान साहू ऑफिस इंचार्ज प्रकाश सोनकर ब्लाक अध्यक्ष हरप्रसाद निर्लकर सर्कल अध्यक्ष सदाराम साहू रोहित साहू सर्कल अध्यक्ष किरण साहू दानिराम झरिया डोमेन्द्र सोनकर अरविन्द साहू गोपेन्द्र सोनकर पारस साहू वीर सिंह साहू देवेंद्र सिन्हा रितेश बिझेकर अमित भास्कर सहित समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।समस्त जानकारी पंकज जैन जिला मीडिया प्रभारी “आप” बालोद ने दी।













