प्रदेश रूचि

बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर ज्वेलरी शॉप से सोने चांदी के ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

बालोद-बालोद थान क्षेत्र के ग्राम करहीभदर में सोना-चांदी की एक दुकान के सटर का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात, मूर्तियां एवं बेंटेक्स के गहनों को चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है ।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रूपये का सोने- चांदी के जेवरात एवं बेन्टेक्स की मूर्तियां तथा 01 नग व एक मोटर सायकल जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को रात्रि में ग्राम करहीभदर के सोना-चांदी की एक दुकान में अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान के सटर का ताला तोड़कर अदंर प्रवेश कर दुकान में रखे विभिन्न चांदी के जेवरात, मूर्तियां एवं बेंटेक्स के गहनों को चोरी कर ले जाने पर प्रार्थी हेमराज सोनी के रिपार्ट पर थाना बालोद में धारा-457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना गठित टीम के द्वारा लगातार क्षेत्र में संसूचना एवं मुखबीर लगाकर पता तलाश किया गया, चूंकि आरोपी द्वारा चोरी करते समय अपने चेहरे में नाकाब बांधा गया था, जिस कारण सीसीटीवी कैमरा में आरोपी स्पष्ट नहीं दिखने से पुलिस को प्रारंभिक पता तलाश में परेशानी हुआ, किन्तु लगातार संसूचना के आधार पर सायबर पुलिस बालोद घटना से संबंधित दो आरोपियों कोमू निषाद उर्फ कोमेश्वर पिता लीलाधर निषाद उम्र 23 वर्ष, पता वार्ड क्रमांक 13 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही व
केशव राम जोशी पिता परधनिया राम जोशी उम्र 30 वर्ष, ग्राम भटगांव थाना रनचिरई को पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवरात, मूर्तियां तथा बेन्टेक्स के सामान एवं वारदात करते समय आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए 01 नग लोहे का राड तथा ब्लेड कटर को भी जुमला कीमती 30,000 रूपयें को जप्त किया गया है। इस दौरान आरोपियों के पास से 01 मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.07 जेएल.5201 कीमत 45,000 रूपये का पाए जाने से आरोपियों द्वारा पूछताछ कर भिलाई क्षेत्र से कुछ माह पहले चोरी करना स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त मोटर सायकल को जप्त कर प्रकरण में धारा 41(1$4) जा.फौ./379,34 भादवि का प्रकरण पृथक से कायम किया गया है। दोनों प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। विवेचना जारी है।उक्त प्रकरण को सुलझाने एवं आरोपियों के गिरफ्तारी में सायबर सेल से स.उ.नि.धरम भुआर्य, प्रधान आर.भुनेश्वर मरकाम, प्र.आर.भगवान सिंह धु्रव, आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरें, विपिन कुमार गुप्ता, विवेक शाही, मिथलेश यादव, आकाश दुबे, पिपेश्वर बंजारे का सराहनीय भूमिका रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!