Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

मुख्यमंत्री भूपेश आज राजनादगांव और बेमेतरा के दौरे पर..विभिन्न कार्यक्रमो में होंगे शामिल

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को दोपहर 1.10 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.35 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम सिंघोला पहुंचेंगे। वे ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसे पश्चात् ग्राम सिंघोला से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.30 बजे बेमेतरा जिले के भिंभौरी तहसील अंतर्गत ग्राम हसदा पहुंचेंगे। वे हसदा के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के तत्वाधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय संत गाडगे जी जयंती एवं विशाल सामाजिक महाधिवेशन-2023 में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 4.40 बजे हसदा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.55 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!