प्रदेश रूचि

सुने मकान का ताला तोड़कर 2 लाख से जादा की रकम ले उड़े चोर ..धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था पूरा परिवार

कांकेर,मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर के एकता नगर निवासी महेश्वरी परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने केशकाल गया हुआ था। वह शनिवार को लौटे तो मकान घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर कमरे में रखा सारा सामान फैला हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे 2 लाख 75 हजार रुपये के साथ ही एक सोने का सिक्का औ चांदी के गहने चोरी किए हैं। भगवान की पूजा में उपयोग होने वाले चांदी के बर्तन और एक हजार रुपये भी ले गए।


चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर 2 लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा की नगदी और गहने चोरी कर लिए। वारदात के दौरान पूरा परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था।

जब शनिवार सुबह करीब 9 बजे लौटे तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने मंदिर में रखे भगवान के चांदी के बर्तन और सिक्के भी ले गए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!