प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

बड़ी घटना बालोद जिले के एनएच30 में बोलेरों ट्रक में टक्कर .. बोलेरो में सवार 10 लोगो की मौत,6 माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल

 

बालोद — बालोद जिले के एनएच 30 में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है । ये पूरा हादसा बालोद जिले के पुरूर से जगदलपुर नेशनल हाइवे 30 पर जगतरा के पास की बताई जा रही है। इस हादसे में  10 लोगों की मौत एक  बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गयी। पूरा हादसा बीती।रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।

पूरे हादसे को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले  के सोरम भटगांव से बोलेरो  वाहन में एक 6 माह के बच्चे सहित कुल 11 लोग सवार होकर बालोद और चारामा इलाके से लगे मरकाटोला गांव में साहू परिवार में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान कांकेर से धमतरी के तरफ आ रहे ट्रक और बोलरो  वाहन जबरदस्त टक्कर हो गई और इस हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए । वही इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गयी।जिसमे 4 पुरुष,5महिला व 12साल का एक बच्चा शामिल है वही 6 माह के बच्चे को गंभीर चोट आई है जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद पूरे मामले में वहीं सूचना मिलने के बाद पुरुर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!