बालोद – बालोद जिले के खेरूद में आर्थिक सर्वेक्षण में गए शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था मामले में शास0 प्रा0 शाला ग्राम खेरूद में पदस्थ पीड़ित सहायक शिक्षक बलराम बंजारे ने दिनांक 20.4.2023 को गुण्डरदेही थाना आकर एक लिखित शिकायत किया था । शिक्षक ने अपने शिकायत में बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में एस.डी.एम. गुण्डरदेही के आदेश क्रमांक 449/अ.अि./सा.आ./सर्वे/2023 गुण्डरदेही दिनांक 28.3.2023 के तहत ड्यूटी लगाई गई है, कि दिनांक 19.4.2023 को सुबह 10.00 बजे प्रा0शाला खेरूद से आर्थिक सर्वेक्षण करने ड्यिूटी पर जा रहा था स्कूल के मुख्य गेट के पास पहुंचा था, तभी पुरानिक साहू पिता राधे लाल साहू ने सर्वेक्षण कार्य को लेकर मारपीट किया,शिक्षक की शिकायत पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 160/2023 धारा – 186.332.353 भा0द0वि0 दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी पुरानिक कुमार साहू से पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। पूरा मामला शासकीय कार्य से जुड़े होने तथा शासकीय कार्य में।बाधा डालते हुए शासकीय कर्मचारी से मारपीट जैसे गंभीर अपराध की श्रेणी में आने के चलते मामले पर बालोद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे टीम गठित की गई जिसमे निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, के नेतृत्व मे उक्त कार्यवाही किया गया। सउनि संजीवन सिंह साहू, आर. राकेश सलाम, आर. शैलेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।