Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

भेंट मुलाकात :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यादव परिवार के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद..खाने में परोसा गया मिक्स वेज, गिल्की झुरगा, सेमी-भाटा,चेंच भाजी,अदौरी बरी और पालक दाल


यादव और उनके परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती कर पुष्प-गुच्छ से मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत



रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 स्थित गिरिजा और प्यारे लाल यादव के घर पहुंचे, जहां यादव परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री को अतिथि पाकर प्यारेलाल यादव और गिरिजा यादव ने प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री ने यादव परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ चेंच भाजी, अदौरी बड़ी,मिक्स वेज, गिल्की झुरगा, सेमी भाटा, खेड़हा, सलाद और पापड़ भी परोसा।

मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री यादव एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्रीमती यादव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करती है। उनका परिवार संयुक्त है। पति के देहांत के बाद बच्चो सहित सभी मजदूरी का कार्य करते है।शासन द्वारा सभी का श्रम कार्ड बना है।इसके अलावा राशन कार्ड से शासन द्वारा नियमित रूप से खाद्यान्न मिल रहा है।इसी तरह श्री प्यारेलाल यादव ने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना से काफी राहत मिला है।पहले बिजली बिल की राशि अधिक होने से पटाने में बड़ी दिक्कत होती थी,पर अब योजना से हमे बहुत फायदा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!