Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दर्दनाक सड़क हादसा..बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत 2 लोगो की मौत 5 घायल

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल है. बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे बस के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. ये घटना तुमड़ीबोड चौकी क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तुमड़ीबोड चौकी थाना क्षेत्र के कोहका के पास बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई. तेज रफ़्तार बस ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मार दी. इस हादसे में बस के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई. महेंद्रा कंपनी की लग्जरी यात्री बस अमरावती से रायपुर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।


हादसे में 1 यात्री और ट्रैक्टर में सवार चार अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. यहां घायलों का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. हादसे में जान गवाने वाले चालक का नाम प्रेमसिंह राजस्थान निवासी और परिचालक तेजराम बीजापुर निवासी बताया जा रहा है. फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!