
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि हमारी मंशा थी कि हम बालोद में छत्तीसगढ़ महतारी की एक प्रतिमा स्थापित करें ।जिसके लिए पार्षदों से चर्चा किए जाने पर वार्ड पार्षद निर्देश पटेल व तुलसा मलेकर ने अपने निधि देने की सहमति दी तत्पश्चात जिले के पहली छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण भी कार्य किया जाएगा, जिससे शहरवासियों में हर्ष व्याप्त है इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव , पार्षद योगराज भारती, पार्षद दीप्ति बंटी शर्मा, पार्षद सतीश यादव , छवि सार्वा , पप्पू देशलहरा ,जितेन्द्र पांडे, कुलदीप यादव आदि उपस्थित रहे।




















