प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बईमान मौसम..कूलर निकालने की थी तैयारी लेकिन आज सब ने अलाव से दिन गुजारी

बालोद-जिले में मार्च माह में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। बेमौसम हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दोपहर से हो रही रिमझीम बारिश के चलते तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई।

बालोद के नया बस स्टैंड में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। मार्च माह में ही मौसम सर्द हो गया हैं। लोग आवश्यक काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के दिनों में बेमौसम बारिश ने तापमान और भी गिरा दिया है। शनिवार की रात 7 बजे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा हैं।शनिवार को दिन में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था।

बदली छाने के बाद आज दोपहर में ही बारिश शुरू हो गयी थी। जिला मुख्यालय में दोपहर 12 बजे से रिम-झिम बारिश व हल्की सर्द हवा चलती रही। शाम होते ही एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे में सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!