Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नहीं रहे मशहूर अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक,उनके मित्र अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

मुंबई –  बॉलीवुड  व फिल्म जगत से बेहद बुरी खबर सामने आई है. दिग्गज अभिनेता फिल्म निर्माता सतीश कौशिक अब नहीं रहे. इस बात की पुष्टि खुद अनुपम खेर ने अपने ट्वीट के माध्यम से की है. सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया. उन्होंने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर से बॉलीबुड (bollywood) ही नहीं फिल्म पसंद आम लोगों में भी गहरा दुख है. क्योंकि उन्हें हर उम्र वर्ग के लोग काफी पसंद करते थे.

अनुपम खेर ने किया ट्वीट
सतीश कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि ही है. उन्होंने निधन की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, जिसमें लिखा ‘जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम । सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं रहेगी।ओम् शांति!’

बेटे के मौत से टूटे थे
अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदाने के बाद सिनेमा का एक जाना माना चेहरा एक वक्त पर टूट गया था. शादी के कुछ समय बाद ही उन पर दुख का पहाड़ टूट गया था. सबको हंसाने वाले सतीश की निजी जिंदगी में मातम सा छा गया था. उनके बेटे ने 2 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़ दी थी. फिर शादी के 16 साल बाद 56 की उम्र में सतीश कौशिक के घर में एक बार फिर से खुशियां लौटीं और उनकी बेटी वंशिका का जन्म हुआ. यहां से सतीश के जीवन में खुशियं लौट आई थी.

 

सतीश कौशिक के जीवन का सफर
सतीश का जन्म 1956 में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी की. इसके बाद उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद उनके अभिनय का सफर शुरू होता है. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में एडमिशन ले लिया और पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के लिए निकल पड़े. 1983 में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद वो अपनी आखिरी सांस तक लोगों को हंसाते रहे.

साभार इंटरनेट मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!