प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का चरणबद्ध आंदोलन की हुई शुरुआत…इन 4 सूत्रीय मांगो को लेकर किए प्रदर्शन

बालोद- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाक मुख्यालयों में चार सूत्रीय मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। मांगों के संबंध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को कर्मचारी अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मधुकांत यदु ने कहा कि शासन प्रशासन को समय-समय पर ज्ञापन देकर निराकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है। फेडरेशन कई चरणों में आंदोलन कर शासन-प्रशासन को जिला कलेक्टर्स के माध्यम से ज्ञापन भी सौप चूका है खेद सहित लेख है कि. निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित हैं।उल्लेखनीय है कि फेडरेशन 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 सितम्बर 2021 का प्रदेश बंद कराया था। उक्त आंदोलन को संज्ञान में लेते हुए आपके द्वारा समय-सीमा तय करते हुए पिंगुआ कमेटी गठित की गई है। लेकिन उक्त कमेटी द्वारा आज दिनांक तक सरकार को रिपोर्ट नहीं सौपी गई है। जिसके कारण कर्मचारी जगत व्यथित है।उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आयोजित हुए बैठक में शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैये के लोकतांत्रिक विरोध एवं माँगों के निराकरण हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए चरणबद्ध ‘आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है ।

छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रमुख माँगें

छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रमुख माँगो में प्रमुख रूप से लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण साथ ही सहायक शिक्षक एवं समस्त एल.बी. संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना वेतन विसंगति एवं समस्त लाभ, शिक्षा विभाग संवर्ग, स्वास्थ विभाग संवर्ग, महिला बाल विकास, वन विभाग, पशु पालन सहित अन्य कर्मचारी संवर्ग का वेतन विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए दिनोक 17 सितंबर 2021 को गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सरकार को तत्काल सौपी जाये।प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृति आदेश जारी किया जाये।जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाये ।साथ ही घोषणा पत्र में उल्लेखित अन्य मांगों को पूरा किया जावें। प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय समय पर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने के लिए रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंडरी, पुराना बस स्टैंड को धरना स्थल
घोषित किया जाये।इस दौरान बड़ी सँख्या में छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!