प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अब नहीं चलेगी लापरवाही.. नाबालिक बच्चे, बिना पेपर होगी उचित कार्यवाही..बालोद पुलिस

बालोद-बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शनिवार को थाना राजहरा एवं डौण्डी क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।जिसमे 90 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत कार्यवाही कर 32 हजार 900 रुपये की चलानी कार्यवाही किया गया।वही 10 नशेड़ी चालक के विरूद्व लायसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में सभी राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है।शनिवार को कुल 90 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 32900 रू. समन शुल्क वसूल किया गया


थाना डौण्डी मथई चौक में चेकिंग के दौरान 08 नशे ड़ी चालक एवं यातायात बालोद थाना कोतवाली बालोद के पास चेकिंग के दौरान 02 नशेड़ी वाहन चालक कुल 10 नशेड़ी वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है, जिसमें प्रत्येक नशेड़ी चालकों से दस से बीस हजार रूपये तक जुर्माना हो सकता है। सभी नशेड़ी वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन भी किया जाएंगा।यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे व अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!