Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में नव निर्मित सर्किट हाउस का किया लोकार्पण

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को नवा रायपुर के सेक्टर- 24 में नव निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए फीता काटा और नव निर्मित सर्किट हाउस का निरीक्षण भी किया.

नव निर्मित सर्किट हाउस का निर्माण 2 एकड़ क्षेत्र में 24 करोड़ रूपए की लागत से हुआ है. इसमें भूतल के अलावा 7 मंजिलों का निर्माण किया गया है.

नया रायपुर में अतिथियों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण भवन सर्किट हाऊस का निर्माण किया गया है। इसमें 22 नग वातानुकूलित कमरे, 06 नग सुईट रूम, 01 नग व्ही. व्ही.आई.पी. सुईट रुम , 01 नग बैंकेट हॉल (150 सीटर), 01 नग बोर्ड रूम (23 सीटर), 01 नग मीटिंग रूम (54 सीटर), कान्फ्रेंस हॉल (12 सीटर) एवं डाइनिंग हॉल (50 सीटर) निर्मित है। सभी तल में टेरेस गार्डन निर्मित है।

इस मौके पर मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी गण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!