प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बस्तर में लगातार भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में भाजयुमो ने निकाली मशाल यात्रा

 

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ युवा मोर्चा कार्यकर्ता में जमकर बरसे अपने नेताओ को श्रधांजलि देते प्रदेश सरकार को जगाने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे के नेतृत्व में मशाल रैली निकाला। कार्यकताओ ने आरोप लगाते कहा भाजपा नेताओं की टारगेट से किलिंग हो रही है। हम भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवाँर ने कहा कि बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है।बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम,सागर साहू, रामधन अलामी इन चार प्रमुख पदाधिकारियों को लक्ष्य करके टारगेट किलिंग एक माह में हुई है। यह राजनीतिक षड्यंत्र है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है।राज्य की कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के 4 सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। प्रदेश सरकार से माँग किया छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन की रक्षा करें। लोकतंत्र की हत्या बंद हो।

मशाल रैली में खेमलाल देवांगन, विकास जैन, अमित चोपड़ा, मोरध्वज साहू, संदीप साहू एकांत पवाँर, संजय साहू, पंकज चौधरी, संदीप सिन्हा, गजेंद्र यादव, राहुल साहू, रौनक़ कत्याल, टूमन साहू, कुलदीप यदु, शिवेंद्र देशमुख, संजय जांगडे, देवेंद्र जोशी, शेखर साहू, अड्डू मंडावी, विक्रम लालवानी, दिनु साहु युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्ला बोला।

कार्यक्रम में शरद ठाकुर, जितेंद्र साहू, टोमन साहू, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, राजीव रिंकु शर्मा, कमलेश सोनी, मो अकबर तिगाला, डॉ बीरेन्द्र साहू, संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, कमल पंपलिया, दानवीर साहू, संजय शर्मा, सतानंद साहू, संतोष साहू, विकास वाधवानी, बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!