बालोद-जिले के दल्लीराजहरा नगर पालिका के वार्ड 4 में युसुफ खान ने घर में घुसकर नहा रही महिला पर चाकू से हमला कर दिया।इस मामले में राजहरा थाने में युसुफ खान के खिलाफ धारा 452, 294, 323, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
गुरूदेव सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे मां प्रकाश कौर घर में नहा रही थी। मैं नगर पालिका कार्यालय के पास पानठेला में गया था। इसी दौरान युसुफ खान शराब के नशे में घर अंदर घुसकर मां को जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला किया।जिससे मां के दोनों हाथ व भुजा में चोटें आई है। रवि कुमार नेताम, भास्कर रेड्डी ने बीच बचाव किया। गूंगी होने की वजह से मां बोल नहीं पाती है। इशारा कर घटना की जानकारी दी। मारपीट करने के अलावा गाली गलौज भी की। इस मामले में राजहरा थाने में युसुफ खान के खिलाफ धारा 452, 294, 323, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।













