Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

*बालोद जिले के मंगचुआ थाना अंतर्गत रेंगाडबरी के युवक को अपहरण,यौन शोषण, हत्या मामले में मोहला पुलिस ने किया गिरफ्तार… क्या है पूरा मामला पढ़े प्रदेशरूचि पर*

मानपुर-   मोहला थाना क्षेत्र की नाबालिग का अपहरण कर यौन शोषण कर हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने तीन धंटे के अंदर में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा हैं।जानकारी के अनुसार प्रार्थीया थाना मोहला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग लड़की की 30 नवंबर 2022 को सुबह 04.00 बजे घर से शौच के लिए जाने को निकली है जो आज तक घर वापस नहीं आई है, कि रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। बालिका संबंधी अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगॉव अक्षय कुमार जिला मोहला मानपुर चौकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर अपहृता की पतासाजी हेतु लगाया गया था। पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना पर आरोपी महेन्द्र मण्डावी पिता कुबेर सिंह मण्डावी उम्र 24 साल ग्राम रेंगाडबरी थाना मंगचुआ जिला बालोद को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि आज से करीबन दो वर्ष पूर्व जब आरोपी महेन्द्र मण्डावी ग्राम मुरारगोटा में शासकीय नाली निर्माण काम चल रहा था। तो उसमें आरोपी भी काम पर गया था। वही मृतिका नाबालिग लड़की भी अपने जीजा के घर आयी हुई थी, उसी दौरान एक दूसरे से मिले थे, और एक दूसरे को पसंद करते हुए, एक दुसरे को अपना-अपना मोबाईल नम्बर दिये थे। बाते करते-करते एक दूसरे से काफी गहरा प्रेम हो गया। फिर आरोपी महेन्द्र मण्डावी करीब दो साल में मृतिका से 20-25 बार उसके गांव आकर उसके घर के पीछे तरफ जाकर खेत में कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। 30 नवंबर को सुबह करीबन 04 बजे मृतिका से मिलने उसके घर के पिछे आया था। उसके आने बाद घर से करीब 01 किमी0ल दूर एक खेत में जिसमें पैरावट का ढेर था, वही पर ले गया। दोनों एक दूसरे से बात करते हुए शारीरिक संबंध बनाये, फिर आरोपी महेन्द्र मण्डावी मृतिका के मोबाईल को चेक किया तो मोबाईल में आरोपी महेन्द्र के आलावा कई लोगों का मैसेज था, तो आरोपी महेन्द्र मण्डावी गुस्से से किससे किससे बाते व मैसेज करते रहती है, ये सब मुझे पसंद नही, तो वह बोली कि किसी से बात व मैसेज नही करती हूँ, तुम शंक करते हो, मोबाईल में देखने के बाद भी तू झूठ बोल रही है, आरोपी गुस्से से आपा खोते हुए तुम सिर्फ मेरी हो, मैं तुम्हारे साथ किसी और को बर्दाश्त नहीं कर सकता कहते हुए अपने गमछे से मृतिका के गले को फंसाकर अच्छे से खींचकर उसकी हत्या कर दिया, हत्या करने के बाद किसी को पता नहीं चले, कहकर पैरावट के ढेर लाश को छिपा दिया। आरोपी का कृत्य धारा 363, 366,376 (2) (n), 302, 201 भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहला एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!