Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

हाइकोर्ट चीफ जस्टिस अरुण कुमार एकदिवसीय प्रवास में पहुंचे बालोद जिला सत्र न्यायालय…न्यायालय परिसर का किया अवलोकन एवं जिला अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में हुए शामिल

बालोद – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति  अरूप कुमार गोस्वामी अपने एक दिवसीय शासकीय प्रवास पर जिला न्यायालय बालोद पहुंचे। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर डाॅ.गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।


इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री गोस्वामी ने जिला न्यायालय परिसर बालोद का अवलोकन भी किया। न्यायमूर्ति गोस्वामी जिला न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनहित में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सभागार में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बातचीत भी की और उपस्थित अधिवक्ताओं से कुशलक्षेम भी पूछा। न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने जिला न्यायाधीश कक्ष में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ आवश्यक चर्चा भी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!